• भाजपा नेता मनोज तिवारी, कपिल मिश्रा और निशिकांत दूबे ने अंकिता के पिता को सौंपा 28 लाख का चेक

नई दिल्ली। अंकिता की हत्या का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। इस मामले में सबसे शर्मनाक बयान झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का रहा, जिन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं तो होती रहती है। हालांकी काफी दबाव के बाद इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है। वहीं भाजपा नेता मनोज तिवारी, कपिल मिश्रा और निशीकांत दूबे अंकिता के घर गए और उसके पिता से मिले। भाजपा नेताओं ने अंकिता के पिता को 28 लाख का चेक भी सौंपा।

झारखंड के दुमका की बच्ची अंकिता को एक मुस्लिम युवक ने जिंदा जला दिया था। अंकिता सिंह को जलाकर मार डालने की घटना पर चौतरफा घिरने के बाद झारखंड पुलिस ने वारदात की जांच तेज कर दी है। डीएसपी की अगुवाई में दस सदस्यों वाली जांच टीम अंकिता के घर पहुंची और सबूत खंगाले, घर के कोने.कोने को खंगाला गया।

इस टीम में सीआईडी के अलावा फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी और फिंगर ब्यूरो के अधिकारी भी शामिल थे। पुलिस का दावा है कि मुख्य आरोपी शाहरुख और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस प्रकरण को लेकर सियासत तेज हो गई है। बीजेपी ने झारखंड सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। बीजेपी नेता मनोज तिवारी, कपिल मिश्रा और निशीकांत दूबे अंकिता के घर गए और उसके पिता से मिले। भाजपा नेताओं ने अंकिता के पिता को 28 लाख का चेक भी सौंपा।