नई दिल्ली। नार्कोटिक कंट्रोल ब्यूरो के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े ने आज महाराष्ट्र डीजीपी से मुलाकात की। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ पुलिसकर्मी उन पर नजर रख रहे हैं और उनका पीछा कर रहे हैं।
समीर वानखेड़े हाई प्रोफाइल क्रूज जहाज ड्र्ग्स प्रकरण की जांच कर रहे हैं, जिसमें बॉलीवुड किंग शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान गिरफ्तार हुए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र पुलिस सक्रिय हो गई है।
मीडिया सूत्रों की मानें तो ड्रग-विरोधी एजेंसी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के शीर्ष अधिकारी समीर वानखेड़े ने आरोप लगाया है कि कुछ पुलिसकर्मी उनकी जासूसी कर रहे हैं, उन पर नजर रखी जा रही है। इस संबंध में समीर वानखेड़े ने महाराष्ट्र डीजीपी से भी मुलाकात की है।
समीर वानखेड़े वही हैं, जिन्होंने अपनी टीम के साथ क्रूज जहाज में छापेमारी की थी और बड़ी मात्रा में ड्रग्स बरामद की। इस हाई प्रोफाइल प्रकरण में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत एक दर्जन से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हुई है।
