नई दिल्ली। दिल्ली और एनसीआर में फिर प्रदूषण का खतरा बढ़ने लगा है। जैसे जैसे सर्दियां नजदीक आने लगी हैं, प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की माने तो सुबह सात बजे के करीब वायु प्रदूषण की स्थ्तिि बेहद खराब वाली स्थिति में पहुंच गया है। दिल्ली के आनंदविहार में एक्यूआई 271 तक पहुंच गया है।
वहीं यूपी की बात करें तो सबसे खराब स्थिति मुरादाबाद की है, यहां एक्यूआई 271 है, जबकि गाजियाबाद में 228 और ग्रेटर नोएडा में 212 के करीब पहुंच गया है। जो बेहद गंभीर स्थिति है। वहीं राजस्थान के भिवाड़ी में एक्यूआई 254, हरियाणा के यमुनानगर में 262, बल्लभगढ़ में 270, कुरुक्षेत्र में 215 तक पहुंच गया है। इसके अलावा मेरठ भी देश के सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल है।
मानकों की बात करें तो 0.50 एक्यूआई को अच्छा माना जाताहै, जबकि 51 से 100 को संतोषजनक, 101 से 200 को मध्यम और 200 से 300 के एक्यूआई को खराब माना जाता है, इसमें सांस लेने में परेशानी महसूस होती है। 301 से 400 के स्तर में सांस से संबंधित बीमारी बढ़ जाती है, अगर यह 401 से 500 के स्तर पर पहुंच जाए तो सभी तरह की बीमारियों से ग्रसित लोगों के साथ स्वस्थ लोगों पर भी गंभीर प्रभाव डालने वाला होता है।
