अजमेर। नूपुर शर्मा की सिर कलम कर लाने का ऐलान करने वाले सलमान चिश्ती को मंगलवार देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । इस मामले में अजमेर के एक अधिकारी ने बताया कि सलमान को दरगाह थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सलमान कोई धर्मगुरु नहीं, वह दरगाह थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। उसके खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला, फायरिंग और मारपीट व धमकी के एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
बताया जा रहा है कि सलमान चिश्ती को उसकी मां की शिकायत पर गत दिनों दरगाह थाना पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार भी किया था। सलमान पर मां को डरा.धमकाकर मकान से बेदखल करने की कोशिश का आरोप है। आरोपी सलमान पिछले सात सालों में उसको आठ बार विभिन्न धाराओं में कोर्ट से पाबंद कराया जा चुका है। सलमान चिश्ती आदतन नशेड़ी है और उसने आपत्तिजनक पोस्ट नशे की हालत में ही बनाकर वायरल की है। इसके पीछे कौन लोग है। इस बारे में पुलिस जांच कर रही है।
हिस्ट्रीशीटर सलमान चिश्ती ने वीडियो जारी कर खुलेआम नूपुर शर्मा को मारने की धमकी दे रहा। मारने वाले को इनाम के तौर पर घर देने का भी ऐलान किया। सलमान ने यह भी कहा. यह मुल्क पहले जैसा नहीं रहा। चार जुलाई को वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था।
अंजुमन सैयदजादगान के सचिव सैयद सरवर चिश्ती ने कहा कि सलमान चिश्ती के विवादित वीडियो को दरगाह से जोड़ कर नहीं देखा जाए। सलमान चिश्ती ने अपने घर से वह बयान जारी किया है और वे खुद कह रहा है कि वह हिस्ट्रीशीटर है। अंजुमन सलमान के इस कृत्य की कड़ी निंदा करती है। ख्वाजा साहब की दरगाह सांप्रदायिक सौहार्द्र का प्रतीक है और सूफीवाद का बड़ा केंद्र है।
