नई दिल्ली। पिछले कुछ समय से कश्मीर में आतंकी गतिविधियां बढ़ गई है। ऐसे में आतंकवाद पर नकेल कसने के लिए केंद्र सरकार सख्त हो गई है। कुछ समय पहले इस विषय पर भारत के गृहमंत्री अमित शाह ने एक लम्बी मीटिंग भी की थी। अब केंद्र सरकार ने आतंकवाद को कमज़ोर करने के लिए हाल ही में अपनी सुरक्षा और इंटेलिजेंस एजेन्सीज़ एनआईए, आईबी और राॅ के वरिष्ठ अधिकारियों को कश्मीर भेज दिया है।
एनआईए, आईबी और राॅ के वरिष्ठ अधिकारियों का कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ प्लान
एनआईए, आईबी और राॅ के वरिष्ठ अधिकारी हाल ही में कश्मीर में हुए आतंकवादी हमलों के पीछे की योजना की तह तक जाकर इस साजिश का पता लगाएंगे । एनआईए, आईबी और राॅ के वरिष्ठ अधिकारी भविष्य मे आतंकी हमलों को रोकने की रणनीति भी बनाएंगे। एनआईए, आईबी और राॅ के वरिष्ठ अधिकारी आतंकवादियों के ठिकानों पर भी कार्रवाही करेंगे। साथ ही एनआईए, आईबी और राॅ के वरिष्ठ अधिकारी कश्मीर में सुरक्षा के इंतजामों को सेना के साथ मिलकर पुख्ता करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि सभी लोगों यहां तक कि महिलाओं की भी जांच हो।
