अमेरिका में बंदूकों के बढ़ते चलन के बीच अलग जगहों पर फायरिंग की वारदातें हुईं। जिनमें सात लोगों की मौत हो गई है। इनमें पहली वारदात नेब्रास्का में अनाज के गोदाम में हुई जहां तीन लोग मारे गए जबकि दूसरी वारदात वाशिंगटन के टैकोमा शहर में हुई जहां चार लोगों की मौत हो गई है।

नेब्रास्का स्टेट पेट्रोल ने बताया कि गोदाम में नौकरी करने वाले मैक्स होस्किनसन (61) को काम से निकाल दिया गया था । वह दोपहर करीब दो बजे बंदूक लेकर आया और तीन लोगों पर गोलियां चला दीं। दो लोग मौके पर ही मारे गए जबकि एक अन्य कर्मी ने होस्किनसन पर गोलियां चलाईं, जिससे उसकी भी मौत हो गई। यह घटना नेब्रास्का स्थित सुपीरियर शहर के ‘अगरेक्स एलीवेटर’ नामक गोदाम में हुई।

दूसरी घटना टैकोमा शहर में हुई जहां फायरिंग की घटना में दो महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। मेक्सिको सिटी के मेक्सिको स्थित कैरिबियाई शहर तुलुम के एक रेस्तरां गोलीबारी के दौरान एक भारतीय समेत दो विदेशी नागरिकों की मौत हो गई तथा तीन घायल हो गए। मृतकों में से एक महिला जर्मनी की थी और दूसरी भारत की। घायलों में से दो जर्मन और एक नीदरलैंड का नागरिक है। यह गोलीबारी मादक पदार्थ बेचने वाले दो गुटों के बीच झगड़े के कारण हुई।