मुजफ्फरनगर। जनपद के सिसौली किसान भवन में बुधवार को किसान मसीहा महेंद्र सिंह टिकैत की 86वीं जयंती बनाने के साथ-साथ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। वहीं महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरेंद्र मलिक भी कई किसान नेताओं के साथ सिसौली पहुंचे। जहां उन्होंने बाबा महेंद्र सिंह टिकैत को श्रद्धांजलि दी। जिसके साथ-साथ आसपास के जिलों से आए भारी संख्या में किसानों ने भी किसानों के मसीहा महेंद्र सिंह टिकैत को श्रद्धांजलि दी।
आपको बता दें किसान मसीहा महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती के अवसर पर सिसौली में तीन दिवसीय बालियान प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जिसका शुभारंभ लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने फीता काटकर किया। जिसमें भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत भी मौजूद रहे।
वही कार्यक्रम के दौरान भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत और लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने लखीमपुर कांड पर सरकार पर सवालियां निशान खड़े किये। नरेश टिकैत ने कहा किसानों पर लखीमपुर में गाड़ियां चढ़ा दी गई, अंग्रेजी शासन काल में भी इस तरह से अत्याचार नहीं हुआ, वहीं किसान आंदोलन को साढ़े 10 महीने हो गए, 700 किसान शहीद हो गए, सरकार आंदोलन को कुचलना चाहती है।
राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने लखीमपुर कांड पर आरोपी मंत्री के घर पर मुख्यमंत्री योगी से बुलडोजर चलाने की मांग करने के साथ ही उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कल लखनऊ गए लेकिन एक शब्द नहीं बोले ऐसे मंत्रियों को मंत्रिमंडल में नहीं रहना चाहिए।
