नई दिल्ली। वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ़ इंडिया की दिल्ली प्रान्त की इकाई द्वारा आयोजित एक बैठक में मीडिया व्हीकल स्टीकर लॉन्च किया गया। जिसमे वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप चौधरी, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र भंडारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय उपाध्याय उपस्थित थे।

मीडिया व्हीकल स्टीकर लॉन्च के अवसर पर अध्यक्ष अनूप चौधरी ने कहा कि इस स्टीकर से एक तो मीडिया वाहनो की पहचान हो सकेगी, साथ ही मीडिया कर्मियों के वाहनों से किसी अन्य को असुविधा ना हो इसी उद्देश्य से ये स्टीकर मीडिया के सभी कर्मी अपने वाहनों पर लगाएं।
राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र भंडारी ने कहा कि सभी मीडिया कर्मी अपने अपने वाहनों का प्रदूषण चेक अवश्य करवाएं ताकि वातावरण को प्रदूषण मुक्त रखा जा सके।

इस कार्यक्रम में दिल्ली इकाई के अध्यक्ष संदीप शर्मा महामंत्री देवेंद्र तोमर, कोषाध्यक्ष नरेंद्र धवन, उपाध्यक्ष प्रमोद गोस्वामी, अशोक धवन, अशोक सक्सेना, लक्ष्मण कुमार इन्दोरिया सहित स्वतन्त्र सिंह भुल्लर, ईश मालिक, देवेंद्र पवार, सिराज अब्बास, जितेंद्र चतुर्वेदी, जगजीत, दिव्या सिंह और महेश आदि पत्रकार मौजूद थे।