नई दिल्ली। सांसों को रोक देने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखता है कि मेट्रो ट्रैक पर एक महिला गिरी हुई है, तभी ट्रेन आ जाती है। हालांकि, ट्रेन के ड्राइवर ने ठीक समय पर ब्रेक लगा दी और महिला की जान बच गई। वीडियो ब्रुसेल्स के रोजियर्स मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म का है।
वायरल हो रहे वीडियो में दिखता है कि महिला प्लेटफॉर्म पर खड़े होकर ट्रेन का इंतजार कर रही है। कई और यात्री भी वहां खड़े हैं। कुछ ही सेकेंड बाद महिला के पीछे खड़ा एक शख्स अचानक उसे धक्का दे देता है। इस अचानक धक्के से महिला अपना संतुलन खो बैठती है और ट्रैक पर जाकर गिरती है।
महिला के गिरने के कुछ सेकेंड बाद ही ट्रेन भी आ जाती है। बस गनीमत ये रही कि ट्रेन के ड्राइवर ने पहले ही ब्रेक लगा दी और ट्रेन ठीक महिला के सामने जाकर रूकी। सबकुछ इतना जल्दी होता है कि आसपास खड़े लोग भी समझ नहीं पाते हैं।
बहरहाल ट्रेन के रूकने के बाद वे महिला की मदद के लिए आगे बढ़ते हैं। वीडियो में दिखता है कि दो लोग नीचे उतरकर महिला के पास जाते हैं। इसके बाद कुछ लोग धक्का देने वाले की तलाश करते हैं जो संभवत: वहां से भाग चुका था। वीडियो के आखिर में कुछ लोग पीछे की ओर भागते नजर आते हैं। ऐसा लगता है कि वे शायद धक्का देने वाले को पकड़ने दौड़े थे।
(⚠️Vidéo choc)
— Infos Bruxelles🇧🇪 (@Bruxelles_City) January 14, 2022
Tentative de meurtre dans la station de métro Rogier à Bruxelles ce vendredi vers 19h40. pic.twitter.com/dT0ag5qEFu
