लखनऊ। सूबे के जिला मऊ में बुधवार को पत्नी को पति ने फावड़े से मारकर मौत के घाट उतार दिया। पत्नी को विदा करवाने ससुराल गया था। जहां युवती ने साथ जाने से मना कर दिया। इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। आरोपी ने फावड़े से हमला कर युवती की हत्या कर डाली। फिर भी आरोपी वहीं रहा और अपनी पत्नी के शव के साथ उसने फोटो खिंचवाई।

बाद में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साथ में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र का निवासी सुनील राजभर की शादी पलिया की रहने उर्मिला राजभर (35) से हुई थी । दोनों के तीन नाबालिग बच्चे हैं। पत्नी अपने मायके गई हुई थी। वह उसकी विदाई करवाने के लिए अपने ससुराल थाना रानीपुर के बलिया गया था।

यहां पत्नी ने पति के साथ जाने से इंकार कर दिया था, इसलिए उसने यह खौफनाक कदम उठाया। वह ऐसा भी कर देगा, इसकी कल्पना भी किसी ने नहीं की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।