सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की रात एक युवक ने अपनी पत्नी के प्रेमी की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी धारदार हथियार लेकर देहात कोतवाली पहुंच गया और सरेंडर कर दिया। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो आरोपी ने एक युवक की गर्दन काटी हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव हलालपुर निवासी मोमिन मजदूरी करता है। मोमिन और उसकी पत्नी की मदद गांव का ही 35 वर्षीय कय्यूम करता था। इसी दौरान मोबीन की पत्नी के कयूम से अवैध संबंध हो गए। जिसका पता मोबिन को चल गया। थाने में पूछताछ के दौरान मोबीन ने बताया कि उसने कयूम को कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं माना और उसके घर पर आता जाता रहता था।

सोमवार की देर रात जब मोबिन काम से लौटा तो कयूम उसके घर पर ही था। जिसके बाद दोनों के बीच मोबिन की पत्नी को लेकर झगड़ा हुआ और मोबिन ने घर में ही रखा चाकू उठाकर कयूम की गर्दन पर वार कर दिया। जिससे कयूम की मौके पर ही मौत हो गई। एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।