बागपत। बड़ौत नगर की गुराना रोड पर शुक्रवार की देर शाम सड़क में हुए गड्ढे में बचाने के चक्कर में बाइक फिसलकर खंभे से टकरा गई। जिससे बाइक पर सवार एक युवक, उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक की साली गंभीर रूप से घायल हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी भी हालत गंभीर बनी हुई है।
क्षेत्र के बडौली गांव निवासी अनुज शुक्रवार की देर शाम अपनी पत्नी मोनिका व साली सविता के साथ किसी काम से गुराना रोड पर आया हुआ था। काम पूरा कर जब वह लोग लौटने लगे तो सड़क में हुए गड्ढे के कारण बाइक फिसलकर सड़क किनारे खडे खंभे से टकरा गई। जिसमें अनुज और मोनिका ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अनुज की साली सविता को गंभीर हालत में आस्था अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
