सहारनपुर। बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव अंबेहटा चांद में ग्रामीण की सोते समय फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई। जिससे ग्रामीणों में दहशत को माहौल हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

गांव निवासी मुनेश 48 पुत्र रामपाल शुक्रवार की रात अपने घेर में सोया हुआ था। रात को किसी समय उसकी फावड़े से सिर और गर्दन पर प्रहार कर हत्या कर दी गई। सुबह जब परिजन घेर में पहुंचे तब हत्या का पता चला। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपी डॉ विपिन टाडा ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण की फावड़े से काट कर हत्या की गई है। अभी हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस परिजनों से पूछताछ और जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद कर लिया है। ग्रामीणों ने बताया कि अभी मुनेश की शादी नहीं हुई थी।