देहरादून। उत्तराखंड के चकराता में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया है। यह हादसा चकराता के सुदूरवर्ती इलाके त्यूनी रोड पर सुबह करीब दस बजे हुआ है।

चकराता के भरम खत के बायला गांव से विकासनगर जा रही यूटिलिटी रविवार सुबह बायला-पिंगुवा मार्ग पर गांव से आगे अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में गिर गई। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक उक्त यूटिलिटी वाहन में 16 लोग सवार थे। हादसे में 12 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है और चार लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि अभी मौतों की पुष्टि नहीं हुई है।

स्थानीय लोगों द्वारा किया जा रहा राहत-बचाव कार्य पुलिस-प्रशासन को सूचना दे दी गई है। फिलहाल, स्थानीय लोगों द्वारा राहत-बचाव कार्य किया जा रहा है। देहरादून से एसडीआरएफ, जिला पुलिस और फायर ब्रिगेड के राहत-बचाव दल मौके के लिए रवाना हो गए हैं। एसपी रूरल स्वतंत्र कुमार सिंह ने यह जानकारी दी है।