सहारनपुर। दोस्त का जन्मदिन मनाने गए दो युवक गंगनहर में डूब गए। गोतोखोरों की मदद से दोनों की तलाश की जा रही है।
गुरुद्वारा रोड पर माधव प्रसाद गली निवासी मोहित सचदेवा और मोहित दोनों दोस्त हैं। इनमें से एक युवक गुड़गांव और दूसरा सहारनपुर में ही एक मोबाइल की दुकान में काम करता है। इसके अलावा दोनों के दो और दोस्त है।

सोमवार को चारों दोस्त जन्मदिन मनाने रुड़की गंग नहर के किनारे गए थे। वहां नहाते समय दोनों डूब गए, जबकि एक को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। दोनों के डूबने की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों की टीम को भी बुलाया गया है।

गोताखोर दोनों की तलाश कर रहे हैं। दोपहर तक उनका पता नहीं चल पाया था। रुड़की पुलिस गोताखोरों की मदद से दोनों युवकों की तलाश में जुटी है। दोनों युवकों के घरों के बाहर लोगों की भीड़ लगी है।