नई दिल्ली। आठ साल बाद भारत और नेपाल के बीच ट्रेन सेवा फिर शुरूनई दिल्ली। आठ साल के लंबे इंतजार के बाद भारत- नेपाल के बीच फिर ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा शनिवार को संयुक्त रूप से दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस से जयनगर- जनकपुर-कुर्था तक के परिचालन का उद्घाटन करेंगे।कार्यक्रम का आयोजन जयनगर और जनकपुर, दोनों स्थानों पर आयोजित किया जाएगा।
दोनों देशों के स्टेशन (जयनगर और जनकपुर) पर हैदराबाद हाउस दिल्ली में होने वाले उद्घाटन कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट दिखाया जाएगा।उद्घाटन कार्यक्रम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एसएसबी के अलावा रॉ, इंटेलीजेंस, जिला व नेपाल पुलिस के अधिकारी सुरक्षा के एक- एक पहलू की जांच कर रहे हैं। अधिकारी, पुलिस बल व डॉग स्क्वायड से ट्रैक की निगरानी करायी गई है। रेल सेवा शुरू होने से दोनों देशों के बीच रोटी- बेटी का संबंध और प्रगाढ़ होगा। इससे दोनों देशों का रिश्ता और मजबूत होगा।
