मेरठ।भावनपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर में राली चौहान मार्ग पर एक युवक की लाश सुबह के समय पड़ी मिली। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतक के चेहरे, हाथ और शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले।
स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जताई है पुलिस ने फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। माना जा रहा है कि मृतक युवक नशा करता था और साथियों के साथ यहीं घटनास्थल के पास नशा किया। इसी दौरान किसी विवाद में हत्या की गई है।
हालांकि, पुलिस इस पूरे मामले को हादसा बता रही है। पुलिस का कहना है कि नशे के कारण सड़क पर गिरने से युवक की मौत हुई है। हालांकि असलियत पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ सकेगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।