नई दिल्ली। कोरोना महामारी का प्रकोप कर्नाटक में एक बार और तेजी से बढ़ रहा है। उत्तरी कर्नाटक के शहर धारवाड़ के एक मेडिकल कॉलेज में अचानक कोरोना संक्रमितों की संख्या 60 से 182 हो गई है इसके बाद ये कोविड 19 का क्लस्टर बन गया है। मेडिकल कालेज में छात्रों और कर्मचारियों की संख्या एक दिन पहले 66 से आज 182 हो जाने के बाद एक सीओवीआईडी -19 क्लस्टर बन गया है।
अधिकारियों ने जानकारी दी कि धारवाड़ में एसडीएम कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज में संक्रमित अधिकांश लोगों को कोरोनोवायरस से बचाव के लिए वैक्सीनेशन हो चुका है। मेडिकल कालेज के कैंपस में हाल ही में एक फ्रेशर्स पार्टी का आयोजित हुई थी जिसके बाद इतने सारे संक्रमित केस सामने आया।
गुरुवार को 300 से अधिक छात्रों का कोविड टेस्ट किया गया। जिसमें 66 ऐस पॉजिटिव केस सामने आए हैं जिन्हें कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है। आज शुक्रवार को भी छात्रों और स्टाफ के कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं। संक्रमित लोगों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे जाएंगे। अधिकारियों ने कहा कि कोविड पॉजिटिव रोगियों में हल्के या कोई लक्षण नहीं हैं, इन सभी का इलाज मेडिकल कालेज परिसर के अंदर ही हो रहा है।अधिकांश को लग चुकी है वैक्सीन की दोनों डोजहुबली-धारवाड़ के जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ यशवंत ने कहा इन सभी संक्रमितों में अधिकांश को टीके की दोनों खुराक लग चुकी है। उन सभी को परिसर में ही अलग कर दिया गया।
