होली का त्योहार आपसी प्रेम, सौहार्द और भाइचारे का माना जाता है। ंिहंदू धर्म यह पारंपरिक त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है । होली की बात हो और रंग, गुलाल न हो । यही तो होली की खूबसूरती है। हालांकि इधर कुछ सालों में होली का वीभत्स रूप भी सामने आया है। रंगो में केमिकल और मिलावटी मिठाइयों ने होली का रंग काफी हद तक फीका कर दिया है। हमारे कई फिल्मी सितारे हैं तो व्यक्तिगत और केमिकल की वजह से होली मनाना नहीं पसंद करते हैं। रंगो के त्योहार होली पर बॉलीवुड स्टार्स पार्टी अरेंज करते हैं, जहां सभी मिलकर इस त्योहार को धूमधाम से मनाते हैं। किसी जमाने में राजकपूर की होली काफी मशहूर थी, लेकिन वह परंपरा भी उन्हीं के साथ चली गई। तो आइए जानते हैं कि कौन कौन से स्टार्स हैं जो होली खेलना नहीं पसंद करते हैं।

करीना कपूर खान
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर खान का ताल्लुक राजकपूर के खानदान से है। इसके बावजूद वह होली खेलना बिल्कुल पसंद नहीं है, बहुत ही रेयर है कि होली के मौके पर रंगों के साथ उनकी लेटेस्ट कोई तस्वीर सामने आई हो। हालांकि पहले ऐसा नहीं था, लेकिन दादा राज कपूर के निधन के बाद से उन्होंने पूरी तरह होली से परहेज करना शुरू कर दिया।

जॉन अब्राहम
बॉलीवुड के हल्क कहे जाने वाले जॉन अब्राहम को भी अब रंगों से परहेज है, होली के मौके पर वो अपने घर में रहना पसंद करते हैं। उनका मानना है कि रंगों में कई तरह के केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है, जो प्रकृति के लिए हानिकारक है।

कृति सैनन
एक्ट्रेस कृति सैनन को भी होली से ज्यादा लगाव नहीं है। पहले वो अपने घर पर ही होली खेला करती थीं, लेकिन फिल्मों में आने के बाद रंगों से दूरी बना ली है। कृति सैनन जल्द ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म बच्चन पांडे में नजर आने वाली हैं।

रणवीर सिंह
फिल्मों में रंग बिरंगे कपड़े पहनने के लिए मशहूर रणवीर सिंह को भी होली खेलना पसंद नहीं है। उन्होंने इसके पीछे का कारण साफ.सफाई बताया। रणवीर को होली के रंगों से परहेज है।

रणबीर कपूर
बॉलीवुड एक्टर रणवीर कपूर भी लंबे अरसे से होली के रंगों से दूरी बनाई हुई है। उनकी फिल्म ये जवानी है दीवानी के फेमस गाने बलम पिचकारी को होली के मौके पर खूब सुना जाता है, लेकिन इस फिल्म के हीरो रणबीर को ही रंग पसंद नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक इस गाने को शूट करते समय भी रणबीर रंगों से बचने की कोशिश कर रहे थे।