बस्ती। मिट्टी खनन को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें एक महिला भी शामिल है, जो अवैध खनन का विरोध कर रही थी। इस मारपीट का वीडियो जब वायरल हुआ तो सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस जांच कर रही है। आप भी देखिए वायरल वीडियो

मामला वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के सियरहवा गांव का है। यहां कुछ लोग अवैध तरीके से मिट्टी का खनन कर रहे थे। जिसका गांव की ही एक महिला विरोध कर रही थी। जब वह लोग नहीं तो माने तो महिला अकेले ही आरोपियों से भिड़ गई।

इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। महिला अकेली थी जबकि आरोपी कई लोग थे। इसके बावजूद महिला ने हार नहीं मानी और आरोपियों को भागना पड़ा। जिसका वीडियो आप ने देखा है। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को मिली। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।