सहारनपुर। पहाड़ी क्षेत्र में बुधवार की रात भारी बारिश हुई। जिसके बाद बृहस्पतिवार की सुबह यमुना का जलस्तर डेढ़ लाख क्यूसेक को पार कर गया। सुबह 11.00 बजे यमुना का जलस्तर एक लाख 87 हजार 523 क्यूसेक दर्ज किया गया।
इस बरसात के सीजन का यह अब तक का सर्वाधिक जलस्तर है। इसके बाद फ्लड घोषित कर अलर्ट जारी कर दिया गया। संभावना जताई जा रही है कि यमुना का जलस्तर और बढ़ सकता है। वहीं आसपास के गांवों के लोगों में दहशत का माहौल है।
समय जलस्तर (क्यूसेक में)
सुबह 6 बजे 76795
7 बजे 134912
8 बजे 182293
9 बजे 187523
10 बजे 187523
11 बने 187523
