मेरठ। लोकतंत्र के महापर्व में दूल्हे भी पीछे नहीं रहे। शादी की तैयारियों के बीच ही दुल्हन को घर ले जाने से पहले बूथ पर पहुंचकर उन्होंने वोटिंग की। बागपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर सहित कई जिलों में ऐसे नज़ारे देखने को मिले।
यूपी में 11 जिलों की 58 सीटों पर 600 से जयादा उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करने के लिए यह मतदान किया जा रहा है। दोपहर 12 बजे तक ही अधिकतर जिलों में 20 फीसदी मतदान किया जा चुका है। आज मौसम भी अब तक काफ़ी बेहतर है। इसलिए उम्मीद है कि शाम तक यह मतदान 60 फीसदी से ऊपर ही रहेगा।
मेरठ में भाजपा और सपा के प्रमुख उमीदवारों रफीक अंसारी, कमलदत्त शर्मा, अमित अग्रवाल, गुलाम मोहम्मद, शहीद मंजूर, संगीत सोम सहित अन्य की प्रतिष्ठा इस बार दांव पर लगी है।
