बागपत। तालाब की खोदाई करते समय जेसीबी चालक की लापरवाही से बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना सिंघावली अहीर छेत्र के लुहारा गांव की है। यहां ग्राम पंचायत द्वारा तालाब की खोदाई कराई जा रही थी। इसी बीच वहां पड़ोस में रहने वाले गुलजार का 8 वर्षीय पुत्र सोफियान भी तालाब के पास खड़ा हो गया। जेसीबी चालक ने मिट्टी उठाते समय बच्चे को भी उठा लिया और दीवार की तरफ फेंक दिया। जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजनों ने बच्चे को मेरठ चिकित्सक के यहां पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने जेसीबी चालक के खिलाफ जमकर हंगामा किया। जेसीबी चालक मौका पाकर जेसीबी सहित फरार हो गया। परिजनों ने जेसीबी चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वही पुलिस ने बच्चे के शव को पी एम के लिए भेजा व अज्ञात चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया।