मेरठ l इस्माइल नेशनल पीजी कॉलेज में रसायन विभाग की लगभग 15 से 20 छात्राओं ने दीवान इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी का शैक्षिक भ्रमण किया, जो टेक्नोलॉजी पर आधारित था l वहां पर होने वाली प्रदर्शनी देखी जिसमें विद्यार्थियों ने गंदे पानी को कैसे साफ करें ,स्मार्ट सिटी पर वर्किंग मॉडल वाइब्रेटर से बोन डेंसिटी नापना, इको फ्रेंडली, ऑनलाइन फ्लावर पॉट पर चेसिंग, ट्रेन बैरियर और जैसी नई नई चीजों का के बारे में जानकारी ली l

रोबोटिक लैब का भी भ्रमण किया कि कैसे उन्होंने आर्टिफिशियल हाथ काम कर रहा था, कैसे कोई ऑप्टिकल्स हमारे रास्ते में आते हैं हम कैसे रोक सकते हैं, इस्माइल नेशनल महिला पीजी कॉलेज प्रधानाचार्य अनीता राठी ने इस प्रोग्राम की सराहना की, और कहा इस ऐसे प्रोग्रामों से छात्रों में मानसिक विकास होता है l

रसायन विभाग अध्यक्ष डॉ रेनू अग्रवाल ने बताया रसायन विभाग अध्यक्ष डॉ रेनू अग्रवाल ने बताया कि इस तरह के प्रोग्राम से छात्राओं में आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है, दीवान इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी की डायरेक्टर डाo शिल्पी बंसल का बहुत-बहुत धन्यवाद आपके सहयोग से दीवान इंस्टीट्यूट का शैक्षिक भ्रमण किया गया l