शामली। कैराना थाना क्षेत्र के कंडेला बस स्टैंड पर प्राइवेट बस की छत पर बैठे छात्र की विद्युत लाइन से टकराकर मौत हो गई। जबकि दूसरा छात्र गंभीर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कंडेला गांव में सत्यम अपनी बहन के पास रहकर पढ़ाई करता था। वह शामली के वीवी इंटर कॉलेज में कक्षा-11 का छात्र था। बुधवार सुबह वह गांव के ही अपने साथी लखन के साथ कॉलेज के लिए निकला था। कंडेला गांव के बस स्टैंड से दोनों प्राइवेट बस की छत पर सवार हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों सड़क के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन से टकरा गए। सत्यम बस की छत से गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि लखन को शामली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से दोनों छात्रों के परिवारों में कोहराम मचा है।
होम / उत्तर प्रदेश / शामली
बस की छत पर बैठे छात्र की विद्युत लाइन से टकराकर मौत, दूसरा बुरी तरह झुलसा
शामली। कैराना थाना क्षेत्र के कंडेला बस स्टैंड पर प्राइवेट बस की छत पर बैठे छात्र की विद्युत लाइन से टकराकर मौत हो गई। जबकि […]