लखनऊ। यूपी एसटीएफ ने सब इंस्पेक्टर लिखित भर्ती परीक्षा में आगरा के बाद गोरखपुर से किया 3 जालसाजों को गिरफ्तार किया है।

सब इंस्पेक्टर की भर्ती परीक्षा में सेंटर हेड ही पैसा लेकर सॉल्वर से परीक्षा करवा रहे थे। यूपीएसटीएफ ने छैम्प्ज् के क्लस्टर हेड, सेंटर हेड समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार ये लोग हर अभ्यर्थी से 15 लाख रुपये के करीब वसूल रहे थे ।

अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक लगाने के बाद बाहर चला गया। इसके बाद आगे का सारा काम सॉल्वर से कराया गया। ये परीक्षा 15 और 16 नवंबर को आयोजित हुई थी। यूपी एसटीएफ ने इन सभी को गोरखपुर के रामगढ़ ताल इलाके से गिरफ्तार किया है।