बागपत। बड़ौत के ट्यौढ़ी गांव के ग्रामीण पिछले दस दिनों से सांप से दहशत में हैं। सांप अब तक 10 लोगों को डंस चुका है। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। शनिवार को ग्रामीणों ने सांप से बचने के लिए चंदा एकत्रित कर पूरे गांव में परिक्रमा निकाली और नागराज से गांव से चले जाने की प्रार्थना की।
पिछले दस दिनों से टयौढी गांव सर्प के डंसने की घटनाओं को लेकर चर्चा में आया हुआ है। क्योंकि साथ अब तक लगभग 8 से 10 लोगों को डंस चुका है। गत 17 अगस्त की रात को रोहित शर्मा के धर्मकांटे पर अशोक शर्मा सोए हुए थे। इस दौरान सर्प ने अशोक शर्मा को डंस लिया था। जिसके बाद अशौक की मौत हो गई थी। यह घटना धर्मकांटे के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरा में भी कैद हो गई थी।
18 अगस्त को सांप रोहित शर्मा की चारपाई पर आकर घूमता दिखाई दिया। इसी को लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने पूरे गांव की परिक्रमा दूध की धारा व गंगाजल लेकर निकाली। परिक्रमा निकालने से पहले ग्रामीणों ने चंदा एकत्रित किया। लगभग 80 हजार के करीब चंदा एकत्रित किया। परिक्रमा से पूर्व लोगों ने यज्ञ और भंडारा भी किया।
परिक्रमा निकालने वालों में धर्मपाल, योगेंद्र, मुनिश, रमेश, दयावान, कुलदीप, मोहित, सोनू, दयानंद, श्यामलाल, हदन सिंह, मुनेश, सोमदत्त शर्मा, राजपाल, जयदेव चौधरी, राजीश शर्मा, ब्रह्मदत्त शर्मा, भगवान शर्मा, रामफल प्रधान, रामपाल मास्टर, हरी किशोर शर्मा, हरिया, बिजेंद्र कश्यप, सतपाल शामिल रहे।
