लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए तीसरे चरण का मतदान रविवार को सात बजे से प्रारंभ हो गया है। माक पोलिंग से केन्द्रों पर पोलिंग पार्टियों ने ईवीएम को परखा इसके बाद सभी जगह पर मतदाताओं को प्रवेश दिया गया। मतदान में पहले घंटे में कई जगह पर ईवीएम में हल्की खराबी के बीच में लोगों ने गुलाबी ढंग का मजा लेते हुए मतदान किया।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में तमाम दिग्गज भी मतदान कर रहे हैं। केन्द्र सरकार में मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने हमीरपुर में मतदान किया। उन्होंने हमीरपुर के श्री विद्या मंदिर इंटर कालेज में बने बूथ संख्या 122 में मतदान किया। उनके साथ नगर पालिका चैयरमैन कुलदीप निषाद भी मौजूद थे। भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने भी रविवार को मतदान किया। उन्होंने जालौन के उरई के उद्योग केंद्र पोलिंग बूथ पर अपने मत का प्रयोग किया।

वहीं, जसवंतनगर सीट से प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव ने वोट डालने से पहले बड़े भाई मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद भी लिया।

विदाई से पहले वोट डालने पहुंची दुल्हन।

वहीं एक बूथ पर विदाई से पहले दुल्हन ने वोट डाला। अन्य युवाओं में भी वोटिंग को लेकर काफ़ी उत्साह नज़र आया।