नई दिल्ली। सलमान खान, आयुष शर्मा और महिमा मकवाना की फिल्म ‘अंतिम – द फाइनल ट्रुथ’ इस साल रिलीज होने वाली मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। अब तक, फिल्म से जुड़ी हर चीज़ फैंस को आकर्षित कर रही है।
चाहे वह स्टार कास्ट सलमान खान या आयुष शर्मा का ‘लुक’ हो, फिल्म का पोस्टर या फिर प्रभावशाली ट्रेलर, सब कुछ बेहद ‘शानदार’ नज़र आ रहा है।
हाल ही में आयुष और महिमा का रोमांटिक ट्रैक ‘होने लगा’ को लॉन्च करने के बाद, निर्माताओं ने अब पारंपरिक मराठी अवतार में शानदार वलूचा डीसूजा अभिनीत ‘चिंगारी’ नाम के नए गाने का पहला लुक जारी कर दिया है जो लावणी सॉन्ग पर डांस करते हुए नज़र आएंगी।
ट्रैक के फर्स्ट लुक से इतना तो साफ़ है कि यह धमाकेदार होगा। यह गाना 12 नवंबर, 2021 में रिलीज होगा।
