सहारनपुर। बेहट कोतवाली क्षेत्र के जसमौर गांव में बच्चों की लड़ाई में बड़े भी शामिल हो गए। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे और धारदर हथियार चले। जिसमें करीब 14 लोग घायल हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को बेहट सीएचसी में भिजवाया, यहां से महिला समेत दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जसमौर गांव निवासी लियाकत और साजिद के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इनकी लड़ाई में बड़े बीच में आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों में लाठी.डंडे चल गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी.डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया।
इस संघर्ष में लियाकत पक्ष से आरिफ 30, पुत्र लियाकत, फौजिया 28, पत्नी आरिफ, अनवरी 70, पत्नी लियाकत, रिहाना 55, पत्नी हमीद व अयान 15, पुत्र लियाकत तथा साजिद पक्ष से शारिक 16, पुत्र साजिद, साजिद 45, पुत्र अल्लारक्खा, सावेज 20, पुत्र अकील, भूरी 40 पत्नी अकील, सेबी 16 पुत्र अकील, साकिब 22, पुत्र साजिद, अदीबा 30, पत्नी इकरार, शबनम 38 और काफिया 45 पत्नी कालू घायल हुए।
झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को बेहट सीएचसी भेजा। यहां से काफिया व आरिफ को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का उपचार किया जा रहा है। कोतवाली के कार्यवाहक इंचार्ज एसएसआई अजय कुमार ने बताया कि अभी तक एक पक्ष की तरफ से तहरीर मिली है। दोनों पक्षों की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी
