नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्टर राजकुमार राव सुनिश्चित कर रहे हैं कि वह दर्शकों को ‘स्त्री 2’ के लिए टिकट बुक करने के लिए कारण देते रहें, जो सबसे वर्सेटाइल एक्टर के करियर की सबसे बड़ी हिट बनने की ओर अग्रसर है। ‘आज की रात’ से सोशल मीडिया पर धूम मचाने के बाद, एक्टर ने फिल्म का एक नया गाना शेयर किया, जिसका टाइटल ‘आयी नई’ है, जिसमें अभिनेता अपनी डांसिंग स्किल्स से सेंटर स्टेज पर चमक रहे हैं। अभिनेता को सचिन-जिगर की कम्पोजीशन में दिल खोलकर नाचते हुए देखा जाता है, जिसमें श्रद्धा कपूर भी हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Saregama India (@saregama_official)

‘स्त्री 2’ न सिर्फ राव की सबसे बड़ी हिट बनने के लिए तैयार है बल्कि यह अभिनेता को बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले के रूप में स्थापित करने के लिए तैयार है। साल 2024 में राव अब तक तीन अलग-अलग रंगों में दिखे। जहां, उन्होंने ‘श्रीकांत’ में एक इम्पैर्ड इंडस्ट्रीयलिस्ट की भूमिका निभाई और ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में अपने रोल से शानदार प्रदर्शन किया, वहीं बिक्की के रूप में अभिनेता दर्शकों को गुदगुदाने के लिए तैयार हैं। तीन फिल्मों में राव की तीन अलग-अलग भूमिकाएँ एक्टर की वर्सेटिलिटी का प्रमाण हैं और यही कारण है कि उन्हें मोस्ट पावर पैक्ड परफ़ॉर्मर के रूप में सम्मानित किया जाता है।

जबकि, कई लोग ‘श्रीकांत’ में राव के प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार की मांग कर रहे हैं, वहीं वे अभिनेता से ‘स्त्री 2’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर हैट्रिक बनाने की भी उम्मीद की जा रही है। मैडॉक फिल्म्स के प्रोजेक्ट से परे, राव ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ में नजर आएंगे, जो 11 अक्टूबर को रिलीज होगी।