नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को झारखंड के देवघर जिले में हवाई अड्डा सहित कई परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी 11ण्5 किमी के रोड शो में भी हिस्सा लेंगे। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
देश को आज एक और एयरपोर्ट की सौगात मिलने जा रही है। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री अपने देवघर दौरे के दौरान रांची रेलवे स्टेशन परियोजना, देवघर एम्स का भी लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि दोपहर में झारखंड के देवघर पहुंचेंगेण् देवघर में 16 हजार 800 करोड़ रुपये की लागत से विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करना है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर देवघर के लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पीएम मोदी के देवघर दौरे से एक दिन पहले देवघर के लोगों ने दिवाली मनाई। प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए लोगों ने अपने घर और सार्वजनिक स्थलों पर दीपक जलाए, कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दौरे के दौरान रोड शो भी करेंगे।