नई दिल्ली। सिंगिंग स्टार्स पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan Video) और अरुणिता कांजीलाल (Arunita Kanjilal) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो में दोनों सितारे बेहद ही रोमांटिक डांस करते नजर आ रहे हैं।
दोनों ने अपनी आवाज का जादू चारो ओर फैला दिया है। कभी दोनों सिंगिंग इवेंट में नजर आते हैं तो कभी दोनों लंदन में वेकेशन इंजॉय करते दिखाई देते हैं।फिलहाल तो दोनों का एक बेहद ही खूबसूरत वीडियो सामने आया है।
इस वीडियो में दोनों बेहद ही रोमांटिक डांस करते नजर आ रहे हैं। फैंस भी इस वीडियो पर कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘रब ने बना दी जोड़ी’, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- ‘सुपर से ऊपर’. बता दें कि दोनों की ही सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है।
