नई दिल्ली। इंडियन आइडल फेम सुपरहिट गायक पवनदीप राजन और अरुणिता की लव केमिस्ट्री लगातार कमाल कर रही है। हाल ही में जारी हुआ इनका रोमांटिक वीडियो सांग मंज़ूर दिल सोशल मीडिया पर छा गया है।

इस सांग को लाखों यूजर देख और शेयर कर चुके हैं। बेहतरीन पिक्चराइजेशन और शानदार लोकेशन के साथ दोनों गायकों के सुरों ने धमाल मचा दिया है। रोमांस में डूबते हुए गायकों ने ऐसी प्रस्तुति दी है कि उनके अभिनय के भी लोग कायल हो रहे हैं।

रियलिटी शो के दौरान ही दोनों के बीच प्यार मुहब्बत के किस्से और उनकी गायकी काफ़ी सुर्खियों में रही। अब इस जोड़ी का जादू सर चढ़कर बोल रहा है।