बागपत । ढिकोली रटौल मार्ग पर केन्टर ने बाईक सवारों को मारी टक्कर। एक की मौके पर मौत, जबकि दो घायलो को उपचार के लिए पिलाना सीएचसी पर भर्ती कराया है। पुलिस ने मौके पर पहूँच जाचं शुरु कर दी है।

लहचौडा निवासी 26 वर्षीय सचिन पुत्र हरपाल अपने भतीजे गोलू पुत्र अनिल हाल निवासी लोनी व बसौद निवासी जीजा दयाराम के साथ बाईक से नवादा रिश्तेदारी मे जा रहे थे। जब वह ढिकोली रटौल मार्ग पर पांची के पास पहुचें तो एक अज्ञात केन्टर ने इन्हे टक्कर मार दी। जिसमे सचिन की मौके पर मौत हो गयी, जबकि दो अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गये।

जिन्हे पिलाना सीएचसी पर भर्ती कराया है। सूचना पाकर परिजन और पुलिस मौके पर पहुच गये है। जहा पुलिस ने शव का पचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।