देहरादून। शेमरोक स्कूल प्रेमनगर में बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण की छठी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर बच्चों के लिए मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में कान्हा बनकर आए बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। बच्चों ने मानव पिरामिड बनाकर माखन भरी मटकी फोड़ी। कृष्ण राधा बने बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। इस मौके पर स्कूल की डायरेक्टर स्वाति अग्रवाल, पूजा शर्मा, मानसी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।