मुजफ्फरनगर। बारिश अब जमकर कहर बरपाने लगी है। बारिश के बाद गिरी बिजली ने घर मेें सो रहे मां और बेटे की जान ले ली। दो लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

मीरापुर क्षेत्र के गांव तुलहेड़ी में शनिवार की रात बिजली गिरने से कच्चे मकान में सो रही अंगूरी 75, पत्नी महरुदीन और उनके पुत्र मुन्ना 40 की मलबे में दबने से मौत हो गई। परिवार के अन्य सदस्य दूसरे मकान में सोए हुए थे।

घटना की जानकारी उनके परिजनों को सुबह लगी। परिजनों के शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर एकत्र हो गए। दोनों के शवों को मलबे से बाहर निकाला। एसडीएम खतौली जीत सिंह राय, सीओ जानसठ व पुलिस पहुंची। हादसे के बाद गांव में गम का माहौल बना हुआ है।