बिजनौर। अफजलगढ़ के मोहल्ला गौहरअली खां में सवेरे 9 बजे के करीब एक किन्नर की उसके घर पर ही एक युवक द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया मौके पर तीन थानों की पुलिस मौजूद।
शुक्रवार कि सवेरे नगर के मोहल्ला गौहरअली खां निवासी किन्नर अजीम उर्फ ज्योति को उसके घर पर ही एक युवक ने बंद कमरे मे गोली मारकर हत्या कर दी।
आरोपी युवक मौके से फरार हो गया सूचना पर एसपी पूर्वी रामअर्ज सीओ सुनीता दहिया कोतवाल मनोज कुमार सिंह मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से आवश्यक जानकारी ली मृतक के शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया वहीं परिजनों ने नगर के ही एक युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया।
