हॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता जॉनी डेप काफी दिनों से अपनी प्रोफेशनल लाइफ नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में थे। पूर्व पत्नी एम्बर हर्ड के खिलाफ मानहानि के मुकदमे में जीत के बाद जॉनी डेप की जिंदगी पटरी पर लौटने लगी है। इस बीच मीडिया से आई खबरों के मुताबिक डिज्नी ने जॉनी डेप को एक माफी पत्र भेजा है और साथ ही फिल्म पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन के जैक स्पैरो के किरदार के लिए ऑफर दिया गया है। इसके लिए उनको करीब 2335 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जॉन डेप को डिज्नी ने एक माफी पत्र भेजा है। इसके साथ ही जॉनी को सुपरहिट फ्रैंचाइजी ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन’में जैक स्पैरो के किरदार के लिए करीब 2,535 करोड़ रुपये (301 मिलियन डॉलर) की पेशकश की गई है। याद दिला दें कि हॉलीवुड की इस सुपरहिट फ्रेंचाइजी के कुल पांच भागों में जॉनी डेप, कैप्टन जैक स्पैरो का रोल निभा चुके हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक करीबी सूत्र ने कहा, ‘मुझे पता है कि कॉर्पोरेट ने उन्हें गिफ्ट के साथ एक लेटर भेजा है, लेकिन मुझे इस बात की जानकारी नहीं कि यह एक्टर तक कैसे भेजा गया है। मैं जो आपको बता सकता हूं वह यह है कि स्टूडियो ने जैक स्पैरो को लेकर ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। उम्मीद है कि जॉनी उन्हें माफ कर देंगे और इस कैरेक्टर के लिए वापस आएंगे।’ हालांकि इस रिपोर्ट की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बता दें कि फैन्स के लिए ये वाकई बड़ी गुड न्यूज होगी अगर जैक को दोबारा कैप्टन जैक स्पैरो के किरदार में देखा गया। याद दिला दें कि बीते कुछ वक्त में जॉनी डेप के हाथ से कई फिल्मों छीन ली गई थीं। बताया गया था कि ‘फैंटास्टिक बीस्ट 3’ और ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ जैसी फिल्मों में मेकर्स ने जॉनी को साइन करने से इनकार कर दिया था।
गौरतलब है कि एक जून को जॉनी डेप की पूर्व पत्नी एम्बर हर्ड के खिलाफ मानहानि के मुकदमे में डेप के पक्ष में फैसला सुनाया। हर्ड ने दावा किया था कि डेप ने अपनी शादी से पहले और बाद में उनके साथ दुर्व्यवहार किया था। जूरी ने हर्ड का पक्ष भी लिया और कहा कि डेप के वकील ने उन्हें बदनाम किया था और उनके दुर्व्यवहार के आरोपों को धोखा कहा था। जूरी सदस्यों ने कहा कि डेप को हर्ज़ाने के रूप में एक करोड़ 50 लाख डॉलर का भुगतान किया जाना चाहिए, जबकि हर्ड को 20 लाख डॉलर मिलने चाहिए। डेप ने दिसंबर 2018 के ऑप-एड में फेयरफैक्स काउंटी सर्किट अदालत में मानहानि का मुकदमा दायर किया था। उन्होंने वाशिंगटन पोस्ट में हर्ड के एक आलेख को लेकर मुकदमा किया था।
