मुजफ्फरनगर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पश्चिमी यूपी के जाट प्रतिनिधियों से मुलाकात की। जाट समाज के प्रतिनिधियों ने आरक्षण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि अब तक आरक्षण क्यों नहीं दिया गया है। जाट समाज ने पिछले नौ साल में भाजपा का साथ दियाए लेकिन जाटों को कुछ नहीं मिला है।

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने की मांग भी इस मुलाकात में उठाई गई। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक बालियानए उत्तर प्रदेश जाट महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष अमन सिंह एडवोकेटए बागपत के निरपुड़ा से विक्रम राणाए आगरा के एचसी परिहार और अमरोहा के जोगेंद्र सिंह ने जाट समाज के मुद्दों को उठाया।

शामली के कुड़ाना गांव के जयवीर सिंह मलिक ने अध्यक्षत और पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने संचालन किया। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधानए डॉण् संजीव बालियानए क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवालए सांसद सत्यपाल सिंहए प्रवेश वर्मा मौजूद रहे।