बागपत । बडौत में दिल्ली .सहारनपुर हाईवे पर रविवार की तड़के भीषण हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने बुग्गी और पुलिस की फैंटम बाइक में टक्कर मारने के बाद ट्रक भी पलट गया। हादसे में बुग्गी सवार युवक और फैंटम सवार होमगार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बुग्गी के ऊंट की भी मौत हो गई।

घटना रविवार तड़के करीब तीन बजे की है। हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़ी भूसा बुग्गी मंे टक्कर मारी इसके बाद अनियंत्रित ट्रक ने बगल से जा रहे फैंटम बाइक में भी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि फैंटम के परखच्चे उड़ गए। इसके बाद ट्रक भी पलट गया।

वहीं बुग्गी खींच रहे ऊंट की भी मौत हो गयी, जबकि हादसे में फैंटम सवार होमगार्ड अमित कुमार और बुग्गी चालक साजिद की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शवों को बाहर निकलवाया।