मुजफ्फरनगर। मेरठ-करनाल हाईवे पर भीषण हादसा हो गया। एसआई की परीक्षा देने मेरठ जा रहे एक ही परिवार के लोगों की कार ट्रक टकरा गई। हादसे में तीन लोगों मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
तितावी थाना क्षेत्र के सोंहजनी जाटान गांव निवासी रुबी (30) पत्नी श्रीपाल, विनीता (23) पत्नी सुरेश पंवार, मिस्टी (1) पुत्री सुरेश पंवार, विपिन (25) पुत्र भूषण, सोनू (21) पुत्र देशपाल कार से मेरठ जा रहे थे। बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर सामने से आ रहे ट्रक से कार की टक्कर हो गई। हादसे में रुबी, विनीता और मिस्टी की मौके पर ही मौत हो गई। विपिन और सोनू की हालत गंभीर है। परिजनों ने बताया कि ये लोगमेरठ में एसआई भर्ती परीक्षा देने के लिए निकले थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सोंहजनी में गम का माहौल है।
