सहारनपुर। सिद्धपीठ शांकभरी देवी में मंगलवार को आई बाढ़ में श्रद्धालुओं की कार बह गई। जिसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि कई श्रद्धालुओं को लोगों ने बचा लिया।

सिद्धपीठ शांकभरी देवी में आई बाढ़ में देवी दर्शनों को जा रहे श्रद्धालुओ की कार बहने से महिला सीमा 55, पत्नी हेमंत निवासी शुगर मिल कॉलोनी सहारनपुर की मौत हो गई, जबकि दो लड़कियों तानिया, मेघा व चालक रवि को शंकराचार्य आश्रम के संस्कृत विद्यालय के छात्रों ने बचाया। एक लड़की रिया को वनकर्मी ने बामुश्किल बचाया जिसको हॉस्पिटल भेजा गया है। सूचना मिलते ही तहसीलदार प्रकाश सिंह सीओ मुनीश चंद्रए इंस्पेक्टर एचएन सिंह मौके पर पहुंचे।
