प्रयागराज। एक ही परिवार के पांच लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मरने वालों में पति पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। एक साथ हुई पांच हत्याआंे से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। वहीं जिसने भी इस घटना के बारे में सुना वही सन्न रह गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस घटना पर दुख जताया है और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पुलिस के अनुसार राहुल तिवारी 42 वर्ष अपनी पत्नी प्रीती 38 वर्ष और तीन बेटियों माही, पीहू और पोहू के साथ खागलपुर में किराए के मकान में रह रहे थे। इन पांचों की हत्या कर दी गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि पत्नी और तीन बच्चों के शव बेड पर पड़े मिले। उनकी गला काटकर हत्या की गई है, तो वहीं, पति का शव बाथरूम में फंदे से लटका मिला है।
पुलिस इस मामले की हर एक एंगल से जांच कर रही है। वहीं इस मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निष्पक्षता के साथ जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई केखिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
