गोंडा। नवाबगंज पुलिस की सूझबूझ से 14 वर्षीय बच्ची की जान बच गई। माता.पिता से नाराज होकर हाई वोल्टेज लाइन के खम्भे पर बच्ची चढ गई थी। जिसे पुलिस ने अपनी सूझबूझ से उतार लिया। पुलिस के इस काम की हर ओर प्रशंसा हो रही है। .

पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा द्वारा समय.समय पर गोष्ठी कर पुलिस कर्मियो को मित्र पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने तथा आम जनमानस की समस्याओं को सुन तत्काल निस्तारण व जरुरतमंदो की हर संभव मदद किए जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाते रहे है। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा एक 14 वर्षीय बच्ची की जान बचायी गयी।

थाना नवाबंगज पुलिस को थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम चकपान में 14 वर्षीय बच्ची की अपने माता.पिता से नाराज होकर हाई वोल्टेज लाइन के खम्भे पर चढने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर क्षेत्राधिकारी तरबगंज व थानाध्यक्ष नवाबगंज मय पुलिस टीम के तत्काल मौके पर पहुॅचकर लाउडस्पीकर की मदद से बच्ची की नाराजगी को जाना गया ।

इसके बाद अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए बच्ची को सकुशल हाई वाल्टेज लाइन के खम्भे से उतवाया गया तथा उपचार हेतु बच्ची को सी0एच0सी0 नवाबगंज भेजा गया। बच्ची को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की भूरि.भूरि प्रशंसा की गयी। पुलिस के इस कार्य की आमजनमानस में भी काफी सराहना की जा रही है।