गोंडा। जनपद के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने जिला पंचायत सभागार में प्रेस वार्ता कर पदेश सरकार के 100 दिन की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि सरकार के 100 दिनों के लिये एक वृहद कार्ययोजना बनायी गयी थी। जिसे धरातल पर उतारने के लिये समय.सीमा भी निर्धारित की गयी। उन्होंने कहा 2017 के तर्ज पर जब दोबारा सरकार बनी तथा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पूरा मंत्रीमण्डल तथा प्रदेश वरिष्ठ के सभी वरिष्ठ अधिकारियों का एक सामूहिक प्रयास किया गया। जिसका परिणाम हम सब लोगों के सामने है।

उन्होंने बताया कि बहुत से विभाग ऐसे हैं, जिन्होंने 100 दिनों के लक्ष्य को पार करते हुये आगे के लक्ष्य के लिये बहुत तेजी से प्रयास किया है तथा 100 दिन के अन्दर ही 200 दिनों के लक्ष्य का काम करके दिखाया है। मंत्री जी ने बताया कि योगी सरकार मजबूती से कदम बढ़ाया है। जनादेश के बाद उत्तर प्रदेश के 25 करोड़ की जनता की सुरक्षा, समृद्धि प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की तरफ सरकार ने बजबूती के साथ कदम आगे बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सबसे बड़ी चुनौती भोजन की थी, उस दौरान प्रधानमंत्री जी के कुशल मार्गदर्शन में निर्देशन में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत गरीब परिवारों को निःशुल्क राशन वितरण का कार्य किया गया। जिससे कोरोना काल के दौरान कोई भी गरीब भुखमरी का शिकार नहीं हुआ।

मंत्री जी ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश में सबका साथ सबका विकास तथा सबका विश्वास के साथ देश को सिरमौर बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। वे प्रदेश के माताओं, बहनों, किसानों और मजदूरों के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। प्रत्येक गरीब का बैंक में जनधन खाता और उनका बीमा लाभ दिलाया गया है। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास, रोजगार सृजन, सौभाग्य योजना, शौचालय, खुले में शौच मुक्त भारत, उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन, रूपये 5 लाख तक के निःशुल्क इलाज के लिए गोल्डन कार्ड की सुविधा किसानों को किसान सम्मान निधि की सुविधा प्रदान किया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी की ही देन है कि आज प्रदेश एक्सप्रेस.वे प्रदेश के नाम से भी जाना जाने लगा है। उन्होंने बताया कि एक्सप्रेस.वे कि किनारे औद्योगिक हब बनाया जायेगा, जिससे युवाओं को समुचित रोजगार के साधन भी मुहैया हो सकेगा। सरकार इसके लिये चरणवद्ध तरीके से काम कर रही है। इस अवसर पर विधायक तरबगंज, गौरा, कटरा बाजार, करनैलगंज, जिलाधिकारी डॉ0 उज्ज्वल कुमार, मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, मुख्य राजस्व अधिकारी जयनाथ यादव आदि मौजूद रहे;