गोंडा। पुलिस ने चोरी के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से चोरी की पंपिंग सेट बरामद की गई है। एसपी आकाश तोमर ने अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। जिससे अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

बुधवार को थाना छपिया पुलिस ने चोरी के चार आरोपियों अशोक वर्मा, दिनेश वर्मा, अरविन्द यादव और लालबाबू को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से नागेन्द्र कुमार पुत्र राम नरायण पाण्डेय की चोरी की गयी पम्पिंग सेट बरामद की गई है। आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए छपिया थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है;