बागपत। पूर्व क्रिकेट स्टार सुरेश रैना रविवार को पत्नी के साथ गांव बामनौली में अपनी ससुराल पहुंचे। वहां उन्होंने शेषनाग मंदिर में दर्शन किए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि न तो मैं विनेश फोगाट को नहीं जानता हूं, तो उनके पक्ष में प्रचार करने का सवाल ही नहीं उठता है।

शादी के बाद सुरेश रैना दूसरी बार अपनी ससुराल पत्नी के साथ आए हैं। इस मौके पर पत्रकारों के सवालों के जवाब भी उन्होंने दिए। जब उनसे विनेश फोगाट के कांग्रेस ज्वाइन करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं विनेश को नहीं जानता हूं। मुझे ये भी नहीं पता है कि उन्होंने कौन सी पार्टी ज्वाइन की है। रहा सवाल उनके पक्ष में प्रचार करने की तो जब मैं उन्हें जानता ही नहीं तो उनके पक्ष में प्रचार करने क्यों जाउंगा।

उन्होंने कहा कि मुझे नागदेव ने बुलाया है और मैं उनके दर्शन करने आया हूूं। भारतीय क्रिकेट में कमेंटेटर से अलग उनकी आगे क्या भूमिका हो सकती है। इस पर रैना ने कहा कि यह तो समय ही बताएगा, अभी मैं कमेंटरी का लुत्फ उठा रहा हूं।