मेरठ। दिवाली पर धूम धड़ाके से पहले ही कोटला बाजार में मंगलवार को 25 लाख रुपये के बम पटाखे पकड़े गए। इससे आक्रोशित व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है।

देहलीगेट थानाक्षेत्र के कोटला बाजार व्यापारी सतीश अग्रवाल और ईशु जैन की दुकान है। दोनों ने ही दुकान में गोदाम भी बनाया है। मुखबिर की सूचना पर
सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया व सिटी मजिस्ट्रेट अमित भट्ट ने सतीश की दुकान पर छापा मारा। सीओ का कहना है कि प्रतिबंधित पटाखों की कीमत 25 लाख रुपये आंकी गई है। व्यापारी को गिरफ्तार कर लिया है।

व्यापारी की गिरफ्तारी पर संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता, सुधीर अग्रवाल और भाजपा नेता दीपक शर्मा मौके पर पहुंचे गए। व्यापारियों ने कहा कि ईशु जैन की दुकान पर ताला लगा था, पुलिस ने कैसे ताला तोड़ दिया।

एसएसपी प्रभाकर चौधरी का कहना है कि कोटला बाजार में पटाखों का जखीरा मिल है। एक दुकानदार को गिरफ्त किया है। पटाखे बनाने और बिक्री पर हाईकोर्ट और एनजीटी ने रोक लगा रखी है।