बागपत। सीमा विवाद को लेकर शनिवार को कस्बे के बाजार में किन्नरों आपस मे भिड़ गए। जिनके बीच लाठी डंडे चलने से एक पक्ष के दो किन्नरों समेत चार घायल हो गए। उधर दूसरे पक्ष ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया। जिस पर पुलिस ने पांच छह किन्नरों को हिरासत के लिया।

अग्रवाल मंडी टटीरी के रहने वाले किन्नर खुशी ने बताया कि दूसरे पक्ष के किन्नरों के साथ उनका सीमा सीमा बंटवारे का विवाद चल रहा है। जिसके चलते शनिवार की सुबह वह अपनी टीम के साथ बधाई के लिए कस्बे के बाजार में घूम रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के 10-12 किन्नर गाड़ियों में वहां पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। बाजार में लाठी डंडों से पिटाई कर खुशी, मुस्कान किन्नर व रिजवान, मोनू घायल हो गया।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया। उधर दूसरे पक्ष के किन्नरों ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। जिस पर पुलिस ने पांच छह किन्नरों को हिरासत में ले लिया। सीओ विजय कुमार का कहना है कि एक पक्ष के घायलों का उपचार कराया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।